डीएनए की सम्पूर्ण जानकारी – | DNA |

डीएनए क्या होता है? डीएनए कहा पाया जाता है और ये इतना इम्पोर्टेन्ट क्यों होता है? अगर इन सारे सवालों के जवाब आप जानना चाहते है, तो ये आर्टिकल आप के लिए ही है| हमारा शरीर कोशिकाओं से मिलकर बना होता है, कोशिका को शरीर की सरचनात्मक इकाई कहा जाता है| कोशिका में डीएनए पाया जाता है|

डीएनए को अनुवांशिक पदार्थ कहा जाता है! लेकिन हमारे शरीर की RBC (Red blood cells) में डीएनए नहीं होता है| डीएनए ही हमारी पहचान दिलाता है| डीएनए इतना इम्पोर्टेन्ट इसलिए होता है, क्योकि इसमें हमारे विकास वृद्धि, Reproduction और कार्य के लिए निर्देश होते है|

डीएनए कहा पाया जाता है?

अधिकांश डीएनए नाभिक ( NUCLEUS) में पाया जाता है| जिसे न्यूकलियर डीएनए कहा जाता है, लेकिन इसका कुछ भाग माइटोकॉन्ड्रियल (mitochondrial) में भी पाया जाता है जिसे माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए कहा जाता है|

डीएनए का पूरा नाम क्या है?

डीएनए का पूरा नाम डीऑक्सीराइबोज न्यूक्लिक अम्ल होता है। (अंग्रेजी में Dioxyribo Nucleic Acid) और ये जैविक अम्ल नाइट्रोजन क्षारो से मिलकर बनते है|

डीएनए की सरंचना

डीएनए की सम्पूर्ण जानकारी - | DNA |

 

डीएनए एक लम्बी जंजीर जैसा दिखने वाला अणु होता है, जो अनुवांशिक विशेषताओ को प्रदर्शन करता है| जीन रेडिटल पदार्थ होता है जो कोशिका के नाभिका में पाया जाता है, जीन डीएनए के बने होते है| एक कोशिका में लगभग 30000 जीन पाये जाते है| जीन शब्द जॉनसन ने दिया था|

डीएनए में घुमावदार सीढ़ीनुमा सरंचना होती है जिसे डबल हेलिक्स (Double Helix) कहा जाता है|

डीएनए के प्रकार –

डीएनए 2 प्रकार का होता है|
1. डबल स्टैण्डर्ड
2. सिंगल स्टैण्डर्ड

  • डीएनए का द्विरज्जूकी मॉडल Watson और Crick ने दिया था|
  • न्यूक्लियोटाइड का डबल स्टैण्डर्ड पॉलीमर डीएनए होता है|
  • डीएनए में न्यूक्लियोटाइड फॉस्फेट अणु डिऑक्सीराइबोस शर्करा, नाइट्रोजन युक्त क्षार पाये जाते है|

डीएनए की सम्पूर्ण जानकारी - | DNA |

डीएनए में पाये जाने वाले क्षार –

डीएनए में 4 क्षार पाये जाते है|

  • एडेनिन (Adenine) – A
  • साइटोसिन (Cytosine) – C
  • ग्वानीन (Guanine) – G
  • थायमिन (Thiamine) – T

इन चारो क्षारो का क्रम ही अनुवांशिक कोड बनता है| जो जीवन के सारे कामो को करने के लिए हमें निर्देश देते है|

इन क्षारों में एडेनिन – थायमिन के साथ और ग्वानीन (Cytosine) के साथ बंध बनाता है| इसके अलावा ये एक फॉस्फेट अणु और पेंटोज शर्करा के साथ बंधा होता है| डीएनए अपने जैसा दूसरा डीएनए बनाने का गुण रखता है| और ये कोशिका विभाजन के लिए जरुरी होता है|

डीएनए की खोज किसने की?

डीएनए को सर्वप्रथम जर्मन बायो केमिस्ट जोहन फ्रेडरिक मिशर (Johannes Friedrich Miescher) ने सन् 1869 में किया था। लेकिन 1953 में James Watson, Francis Crick, Maurice Wilkins, Rosalind Franklin ने डीएनए का डबल हेलिक्स सरंचना खोजी थी|

1962 में Watson, Francis Crick और Wilkins को मेडिसिन का नोबल प्राइज दिया गया|

डीएनए के महत्वपूर्ण कार्य – 

  • डीएनए replication, Transcription और जेनेटिक सुचना को ट्रांसफर करने के महत्वपूर्ण कार्य करता है|
  • Replication डीएनए की नकल करने की प्रक्रिया है| जिसमे डीएनए अपने जैसा दूसरा डीएनए बना लेता है| जिसमे गुणसूत्र की सरंचना शरीर में नियंत्रित रहती है और कोशिका विभाजन भी प्रेरित होता है|
  • Transcription के माध्यम से डीएनए हमारे शरीर में विद्यमान RNA का निर्माण करता है| यह क्रिया केंद्रक में होती है|
  • डीएनए हमारे अनुवांशिक गुणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित करने का कार्य करता है| जिसमे डीएनए को अनुवांशिक पदार्थ कहा जाता है|

डीएनए टेस्ट क्या होता है?

हर मनुष्य के डीएनए में उसके हेरिटेज की जानकारी होती है, डीएनए टेस्ट किसी जेनेटिक डिसऑर्डर का पता लगाने, जेनेटिक म्युटेशन का पता लगाने के लिए किया जाता है

  • बच्चे में मदर और फादर दोनों के जीन होते है|
  • डीएनए टेस्ट से बच्चे के माता – पिता का पता लगाया जा सकता है|
  • डीएनए टेस्ट से किसी भी क्रिमिनल को पकड़ा जा सकता है|
  • डीएनए एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित होता है, जिससे ये पता लगाया जा सकता है कि आने वाले पीढ़ी के बालों का रंग, आखों का रंग और कौन – कौनसी बिमारिया हो सकती है|
  • डीएनए टेस्ट से नवजात शिशु में जेनेटिक डिसऑर्डर का पता लगाया जाता है ताकि समय रहते उसका इलाज किया जा सके |
  • गर्भावस्था के दौरान भी डीएनए टेस्ट से जेनेटिक डिसऑर्डर का पता लगाया जाता है|
  • आजकल तो डीएनए के टेस्ट से हमे ये भी पता लग सकता है कि हमारे पूर्वज दुनिया के किस कोने से आये थे |

डीएनए के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1.   डीएनए की सरंचना कैसी होती है?

उत्तर:   डीएनए की सरंचना दुव्कुण्डलित होती है (DOUBLE HELIX ). इसके बारे में Watson और Crick ने DOUBLE HELIX मॉडल दिया था |

2.  डीएनए का पूरा नाम क्या होता है?

उत्तर:   डीएनए को डी-ऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल या डी एन ए कहते हैं।

3.  डीएनए में कौनसी इकाई पायी जाती है?

उत्तर:   डीएनए में जीन पाये जाते है जो गुणसूत्र पर रेखीये क्रम में होते है|

4.  डीएनए का कोडिंग का क्रम क्या होता है|

उत्तर:  एक जीन के डीएनए या RNA का हिस्सा है जो प्रोटीन के लिए कोड करता है| एक जीन का कोडिंग क्षेत्र, जिसे CMD (कोडिंग अनुक्रम से ) के रूप में भी जाना जाता है|

5.  डीएनए में कौन – कौनसे क्षार पाये जाते है?

उत्तर:   डीएनए में 4 क्षार पाये जाते है –
1.   एडेनिन (Adenine) – A
2.   साइटोसिन (Cytosine) – C
3.   ग्वानीन (Guanine) – G
4.   थायमिन (Thiamine) – T

6.  डीएनए कहा पाया जाता है?

उत्तर:   डीएनए 99 % नाभिक ( NUCLEUS) में पाया जाता है और इसका 1 % भाग माइटोकॉन्ड्रिया (mitochondria) में पाया जाता है|

Read Also: Hotel Management Course with full Details

Follow Us: Instagram